बीदासर में दर्दनाक हादसा: चारा काटने की मशीन में फंसने से 15 वर्षीय बाल श्रमिक की मौत
बीदासर में दर्दनाक हादसा: चारा काटने की मशीन में फंसने से 15 वर्षीय बाल श्रमिक की मौत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : क्षेत्र के डिंगारिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ग्वार/ग्वारिया फैक्ट्री में कार्य के दौरान चारा काटने की मशीन की चपेट में आने से 15 वर्षीय बाल श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहनदेसर निवासी 15 वर्षीय सुखदेव अपने ननिहाल डिंगारिया छुट्टियां मनाने आया हुआ था।
इसी दौरान उसे फैक्ट्री में काम पर लगा दिया गया। आरोप है कि बालक से बिना किसी जानकारी और सुरक्षा इंतजामों के काम करवाया जा रहा था। काम करते समय अचानक वह चारा काटने की मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीदासर मोर्चरी में रखवाया गया। मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों के विपरीत बाल श्रमिक से काम करवाया जा रहा था और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2212070


