ढाणी स्वामियान में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, 712 लोगों को मिला चिकित्सा लाभ
ढाणी स्वामियान में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, 712 लोगों को मिला चिकित्सा लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राज्य सरकार के “ग्रामीण सेवा शिविर” अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत ढाणी स्वाभिमान में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में 1 खाता शुद्धिकरण, 5 फार्मर आईडी पंजीकरण तथा 1 सहमति खाता विभाजन का कार्य किया गया।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने 10 पौधों का वितरण किया तथा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 12 आवेदन प्राप्त किए साथ ही वी सी आरजी योजना का प्रचार-प्रसार भी किया गया। वन विभाग ने 299 पौधों का वितरण किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 712 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं तथा 4 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं होम्योपैथिक विभाग ने 38 तथा आयुर्वेद विभाग ने 44 मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की 18 पॉलिसियां जारी की गईं।
कृषि विभाग ने 275 किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 2 ट्यूबवेलों की मरम्मत तथा 18 पाइपलाइन संबंधी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान शिविर में उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव ने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शिविर में सहायक विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में प्रशासक हीरा देवी, ग्राम विकास अधिकारी मदन सिंह, पंचायत समिति तथा विभिन्न विभागों के कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2212191


