कायमखानी छात्रावास में पौधारोपण कर कायम खां डे पर पेश की खिराज-ए-अकीदत
कायमखानी छात्रावास में पौधारोपण कर कायम खां डे पर पेश की खिराज-ए-अकीदत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दादा नवाब कायम खां के 607वें शहादत दिवस के अवसर पर राजस्थान कायमखानी महासभा जिला इकाई चूरू के सानिध्य में संचालित कायमखानी छात्रावास में वृक्षारोपण एवं परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दादा नवाब कायम खां को याद करते हुए दुआ-ए-मगफिरत की गई और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कायमखानी छात्रावास अध्यक्ष जब्बार खान अल्फखानी, महासभा जिलाध्यक्ष मुंशी खान, रॉयल विकलांग विकास संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर रुकनखानी, पार्षद अजीज खान दिलावरखानी, जाकिर खान केके, शाहरुख दौलतखानी, आरिफ खान, कालू मोहम्मद, पप्पू खान, आरके कुरैश, अनश सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211806


