[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जसरासर में शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जसरासर में शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जसरासर में शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के जसरासर स्थित शहीद स्मारक में शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्मारक परिसर में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने शहीद की माता भगवानी देवी और पत्नी सुनीता देवी सहित वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। शेखावाटी क्षेत्र के जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि रही है।

राज्यपाल ने कहा कि शहीद गोवर्धन सिंह ढाका का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शहीद परिवारों को सम्मान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में 13वीं ग्रेनेडियर्स की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल ने शहीद के परिजनों के साथ भोजन भी किया।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सभी से योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, विधायक गोरधन वर्मा, सुभाष मील सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles