[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 मिनट में बदला मौसम:रेतीली आंधी से दिन में ही छाया रात जैसा अंधेरा, चली तेज हवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

10 मिनट में बदला मौसम:रेतीली आंधी से दिन में ही छाया रात जैसा अंधेरा, चली तेज हवा

10 मिनट में बदला मौसम:रेतीली आंधी से दिन में ही छाया रात जैसा अंधेरा, चली तेज हवा

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में आज दोपहर में जहां चटख धूप खिली हुई थी, वहीं देखते ही देखते आसमान में धूल का गुबार और काले बादल छा गए। आलम यह था कि दोपहर में ही शाम जैसा नजारा हो गया और चारों तरफ गहरा अंधेरा छा गया। इस अचानक आए बदलाव ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।

​10 मिनट में पलटा मौसम का मिजाज

​दोपहर करीब 1:20 बजे तक झुंझुनूं में मौसम पूरी तरह साफ था। लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। लेकिन इसके ठीक 10 मिनट बाद, अचानक हवा की रफ्तार बढ़ी और देखते ही देखते पूरा शहर रेतीली आंधी की आगोश में समा गया। आसमान में काले-घने बादलों और उड़ती रेत के कारण दिन में ही घने अंधेरे ने दस्तक दे दी।

​सड़कों पर थमी रफ्तार

​सुरेश ने बताया कि मैं बाजार में थे, 1:20 बजे तक धूप थी। अचानक ऐसी आंधी आई कि हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसा लगा जैसे अचानक रात हो गई हो।

​मौसम विभाग की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मौसम का यह रूप देखने को मिला है। आगामी कुछ घंटों तक जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77