किसानों को डिब्बों में डीजल देने की छूट की मांग:गाइडलाइन में बदलाव को लेकर केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, बोले- खेती प्रभावित हो रही
किसानों को डिब्बों में डीजल देने की छूट की मांग:गाइडलाइन में बदलाव को लेकर केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, बोले- खेती प्रभावित हो रही
झुंझुनूं : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किसानों को कृषि कार्य के लिए डिब्बों और कैनों में डीजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष छूट दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को एक पत्र भेजकर हस्तक्षेप करने की अपील की है।
नई गाइडलाइन में बदलाव की मांग
महासभा के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री चिड़ावा निवासी विष्णु शर्मा ने बताया- पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर हाल ही में जारी की गई। नई गाइडलाइंस के बाद से कई स्थानों पर किसानों को डिब्बों में डीजल प्राप्त करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि वर्तमान समय में खरीफ फसलों की बुवाई का मौसम चल रहा है। ऐसे में किसान ट्रैक्टर, डीजल पंपसेट और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन के लिए पूरी तरह से डीजल पर निर्भर हैं।
चूंकि अधिकांश खेत पेट्रोल पंपों से काफी दूरी पर स्थित होते हैं, इसलिए किसानों के लिए गाड़ियों को सीधे पंप पर ले जाने के बजाय डिब्बों या कैनों में डीजल ले जाना आवश्यक होता है। नई पाबंदियों के कारण किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।
किसानों को विशेष छूट देने की मांग
हिन्दू महासभा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक पहचान पत्र अथवा कृषि संबंधी दस्तावेज (जैसे जमाबंदी या गिरदावरी) प्रस्तुत करने पर डिब्बों एवं कैनों में डीजल उपलब्ध कराने की विशेष छूट दी जाए।
संगठन ने यह भी मांग की है कि इस संबंध में पेट्रोल पंपों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके। विष्णु शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211586
