[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कायमखानी छात्रावास में पौधरोपण कर कायम खां डे पर खिराज-ए-अकीदत पेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

कायमखानी छात्रावास में पौधरोपण कर कायम खां डे पर खिराज-ए-अकीदत पेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दादा नवाब कायम खां के 607वें शहादत दिवस के अवसर पर कायमखानी छात्रावास चूरू में राजस्थान कायमखानी महासभा जिला इकाई के सानिध्य में पौधरोपण एवं परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दुआ-ए-मगफिरत कर दादा नवाब कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

कार्यक्रम में कायमखानी छात्रावास अध्यक्ष जब्बार खान अल्फखानी, जिला अध्यक्ष महासभा मुंशी खान, अख्तर रुकनखानी, अजीज खान दिलावरखानी पार्षद, जाकिर खान केके, शाहरुख दौलतखानी, आरिफ भाई, कालू मोहम्मद, पप्पू भाई, आरके कुरैश, अनश सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। उपस्थित लोगों ने समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles