कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव का खेतड़ीनगर में स्वागत
कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव का खेतड़ीनगर में स्वागत
खेतड़ीनगर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी एवं रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव का शनिवार शाम खेतड़ीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चिरंजीव राव खेतड़ी में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
इस दौरान केसीसी के आजाद मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय के निकट कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। शीशराम गुर्जर एवं धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चिरंजीव राव तथा राजस्थान के पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, धर्मवीर दुधवा, महेंद्र लताला, अजय चनेजा, हिमांशु सैनी, मोहित मेघवाल, सोनू, मयंक, प्रवीण, दीपक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209514


