महरोली गांव में कैम्पर ने दो ऑटो को टक्कर मारी:रंजिश के चलते घटना, मालिक बाल-बाल बचा
महरोली गांव में कैम्पर ने दो ऑटो को टक्कर मारी:रंजिश के चलते घटना, मालिक बाल-बाल बचा
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के महरोली गांव में कैम्पर जीप ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना मठ मंदिर के पास हुई। ऑटो मालिक बनवारी लाल शर्मा ने शनिवार रात को पुलिस थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया।
बनवारी लाल ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।
शर्मा ने रिपोर्ट में बताया- उन्होंने अपने दोनों ऑटो रिक्शा घर के गेट के पास खड़े किए थे। कैम्पर जीप के चालक ने कैंपर जीप से उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घर का गेट भी टूट गया, जिससे वह और उसके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
तीन बार जोरदार टक्कर मारी
शर्मा के अनुसार, उनकी कुछ स्थानीय लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने तीन बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनके दोनों ऑटो और घर का गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कैम्पर चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है, और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209515


