[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पहले गाय से टकराई थी; मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पहले गाय से टकराई थी; मामला दर्ज

गुढ़ागौड़जी में रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पहले गाय से टकराई थी; मामला दर्ज

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के स्टेट हाईवे संख्या 37 पर शनिवार शाम लीलो की ढाणी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रोडवेज बस की चपेट में आने से हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झुंझुनूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पहले सड़क पर आई गाय को टक्कर मारी। इसके बाद बस ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने चल रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। कुछ ही क्षण बाद बस ने दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी बाइक चला रहे पोसाना निवासी संदीप बेटा प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से गंभीर घायल सीथल निवासी मोहनलाल बेटा मक्खनलाल मीणा को तत्काल गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को गुढ़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक की लापरवाही के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles