पीएम स्वनिधि योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार, अंजना देवी की बदली जिंदगी
पीएम स्वनिधि योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार, अंजना देवी की बदली जिंदगी
सीकर : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हुए हैं।
सीकर निवासी अंजना देवी ने बताया कि उनका परिवार सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंधित है। वे अपने पति राजेश कुमार के साथ बच्चों के कपड़े एवं अन्य वस्त्रों की रेहड़ी लगाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती हैं। सीमित आय और आर्थिक संसाधनों के अभाव में परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो रहा था तथा घर का खर्च चलाना भी बड़ी चुनौती बना हुआ था।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद सीकर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत पहले और दूसरे चरण का ऋण समय पर चुकाने के बाद अब उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा से 50 हजार रुपये की तीसरी ऋण किस्त प्राप्त हुई है।
अंजना देवी ने बताया कि प्राप्त राशि से उन्होंने अपने व्यवसाय को और मजबूत किया है। कपड़ों के विक्रय के लिए आवश्यक सामग्री और स्टॉक बढ़ाने में इस सहायता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनके व्यापार का विस्तार संभव हो सका है।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने उनके परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की है। अब उनकी आय में वृद्धि हुई है और परिवार की जरूरतों की पूर्ति पहले की अपेक्षा बेहतर तरीके से हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
अंजना देवी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक सहायता दी है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया संबल भी प्रदान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209514


