चिड़ावा में100 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं,बारिश हुई:सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, कई जगह पेड़ गिरे
चिड़ावा में100 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं,बारिश हुई:सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, कई जगह पेड़ गिरे
चिड़ावा : चिड़ावा शहर और आसपास के इलाकों में कल देर शाम मौसम में बदलाव आया। रात में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज आंधी के साथ बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली के पोल गिरने से शहर में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
रात करीब आठ बजे तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद रुक-रुक कर बारिश हुई। रात दस बजे के बाद हवाओं की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इन तेज हवाओं के कारण गोशाला रोड पर स्थित गोपीनाथजी मंदिर के पास एक विशाल पीपल के पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।
पेड़ गिरने से करीब दस मिनट पहले ही मंदिर के पुजारी अजय पण्डा मुख्य गेट बंद कर घर जा चुके थे। आसपास की दुकानें भी बंद थीं। पेड़ दुकानों के ऊपर गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर में जीर्णोद्धार का काम चल रहा था, जिसके मुख्य दरवाजे और दीवार का काम एक दिन पहले ही पूरा हुआ था।
रात में नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन बिजली कर्मचारियों के न पहुंचने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। फिलहाल, आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214735


