सूरजगढ़ के सैकड़ों युवा RLP में शामिल:हनुमान बेनीवाल ने दिलाई सदस्यता, बोले- संगठन को मिली नई ताकत
सूरजगढ़ के सैकड़ों युवा RLP में शामिल:हनुमान बेनीवाल ने दिलाई सदस्यता, बोले- संगठन को मिली नई ताकत
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं ने आरएलपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर आयोजित किया गया, जहां युवाओं ने पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए आरएलपी का दामन थामा।
यह सदस्यता अभियान झुंझुनूं जिले के आरएलपी युवा नेता दिनेश सहारण फौजी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने युवाओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और संगठन में उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में सांसद बेनीवाल ने युवाओं की भागीदारी को संगठन की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि आरएलपी जनहित के मुद्दों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मांगे राम ढाका, अमित डांगी, आनंद ढाका, सोनू पूनिया, आशीष चौधरी, बिल्लू ढाका, सोनू चौधरी, दिनेश चौधरी, विजेंद्र बुडानिया, प्रीतम मान और रफ्तार सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का बड़ी संख्या में आरएलपी से जुड़ना संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आगामी समय में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207321


