ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:परसनेउ गांव के पास हुआ हादसा, परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:परसनेउ गांव के पास हुआ हादसा, परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
राजलदेसर : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एक ट्रेन की चपेट में आने से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना परसनेउ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान परसनेउ निवासी भंवरलाल जाट के रूप में हुई है। वह बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिला जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद, पुलिस ने मृतक के परिवार की रिपोर्ट पर मर्ग (अकस्मात मृत्यु रिपोर्ट) दर्ज की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284282


