झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए: शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा, CJP ने खत्म किया आंदोलन
झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए: शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा, CJP ने खत्म किया आंदोलन
नई दिल्ली : दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर पिछले 35 दिन से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहा युवाओं और छात्रों का आंदोलन आज आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। नीट का पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ यह अनिश्चित कालीन धरना 20 जून से जंतर मंतर पर शुरू हुआ था। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा अन्य मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर खाली करना शुरू कर दिया है। आज सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के तुरंत बाद CJP के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में तीसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों में दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस लेने और पेपर लीक तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को नियमानुसार मुआवजा देने पर सहमति जताई। व्यापक शैक्षिक और परीक्षा सुधारों के 5-सूत्रीय चार्टर पर काम करने के लिए दोनों पक्ष अगले चार हफ्तों में फिर से बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि वो मंगलवार तक सभी FIR की कॉपी सीजेपी पदाधिकारियों को सौंप देंगे और उनको वापस लिया जाएगा।
इस बैठक के बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ही सरकार के दोनों मंत्रियों और CJP के दोनों प्रवक्ताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने प्रेस कॉन्फ्रेस में आंदोलन को तुरंत प्रभाव से वापस लेने और जंतर-मंतर खाली करने की घोषणा की। उन्होंने सभी छात्रों से सुरक्षित अपने घर वापस जाने की अपील की।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से इस इस्तीफे को किसी एक व्यक्ति की जीत के रूप में न मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य की सामूहिक जीत है। उन्होंने कहा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की वजह से मुझे हीरो मत बनाओ। एक आदमी को हीरो बनाने की वजह से देश बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि यह लोग कहते थे कि हमारी सरकार में इस्तीफ़े नहीं होते लेकिन हमनें इन्हें झुका दिया है। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।
सुबह के समय सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) ने मंडी हाउस, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत लगभग 18 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री व एग्जिट गेट बंद रखे थे। वीकेंड पर शराब की दुकानों को भी रात 8 बजे ही बंद करने का आदेश दिया गया था। आंदोलन खत्म होने के आधिकारिक ऐलान के बाद, दिल्ली मेट्रो ने सभी बंद स्टेशनों के गेट दोबारा खोल दिए और दिल्ली में यातायात व मेट्रो संचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। जंतर मंतर के आस पास के क्षेत्र में कई दिनों से बंद इंटरनेट भी अब फिर से चालू कर दिया गया है।
क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद अनशन तोड़ने और आज शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद युवाओं का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन शांतिपूर्ण समझौते के साथ समाप्त हो गया है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284427


