भोपालगढ़ किले पर गेट लगाए जाने का विरोध जारी:मुख्य बाजार से एसडीएम ऑफिस तक निकाला मशाल जुलूस, दीवार-गेट हटाने की मांग
भोपालगढ़ किले पर गेट लगाए जाने का विरोध जारी:मुख्य बाजार से एसडीएम ऑफिस तक निकाला मशाल जुलूस, दीवार-गेट हटाने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने जन सेवा समिति का धरना सोमवार को भी जारी रहा। देर शाम ग्रामीणों ने कस्बे में मशाल जुलूस निकालकर भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
गेट और दीवार हटाने की मांग को लेकर धरना
जन सेवा समिति के गोकुलचंद सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने का मुख्य मुद्दा भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट और घरों के सामने बनाई गई दीवार को हटाने की मांग से जुड़ा है।
जंगली जानवरों पर रोक लगाने की भी मांग
इसके साथ ही, नगर पालिका क्षेत्र में विचरण करने वाले जंगली जानवरों पर रोक लगाने की भी मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मुख्य बाजार से उपखंड कार्यालय तक निकाला मशाल जुलूस
मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रस्ट की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना संयोजक गोकुलचंद सैनी ने बताया कि सोमवार शाम मुख्य बाजार से कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला गया।
विरोध कर रहे लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर चंदगीराम सैनी, सुधीर गुप्ता, हनुमान प्रसाद, गजानंद कुमावत, विशंभर शर्मा, बलबीर, रमेश, श्याम सिंह, इंद्राज सैनी, हरमेंद्र चनानिया, नवल किशोर, ग्यारसी लाल सैनी, राजेश सांखला, भूपेंद्र सोढा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284282


