[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जंगली जानवर ने पांच बकरियों का किया शिकार:अशोक नगर में लगातार दूसरे दिन हमला, ग्रामीणों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जंगली जानवर ने पांच बकरियों का किया शिकार:अशोक नगर में लगातार दूसरे दिन हमला, ग्रामीणों में आक्रोश

खेतड़ी में जंगली जानवर ने पांच बकरियों का किया शिकार:अशोक नगर में लगातार दूसरे दिन हमला, ग्रामीणों में आक्रोश

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के अशोक नगर में जंगली जानवर ने पांच बकरियों का शिकार कर लिया। यह घटना लगातार दूसरे दिन हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। अशोक नगर निवासी पशुपालक राम सिंह ने बताया कि में रात में एक अज्ञात जंगली जानवर उनके बकरियों के बाड़े में घुस गया। जानवर ने पांच बकरियों को अपना शिकार बनाया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मनीराम कटारिया, रणवीर सिंह, कल्याण सिंह, प्रभु सिंह, धर्मपाल सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

खेतड़ी बांशियाल अभ्यारण

ग्रामीणों ने वन विभाग से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में न आएं। उन्होंने बकरी पालकों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

मुआवजे की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पशुपालक को मुआवजा नहीं मिला है। क्षेत्र के कई लोग पशुपालन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, और इन घटनाओं से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Related Articles