चूरू में कौशल विकास अभिरुचि शिविर का आयोजन:बालिकाओं को मिल रहा रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का प्रशिक्षण
चूरू में कौशल विकास अभिरुचि शिविर का आयोजन:बालिकाओं को मिल रहा रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का प्रशिक्षण
चूरू : चूरू में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में एक कौशल विकास अभिरुचि शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बालिकाओं को रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल का विकास करना है। इसमें सिलाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन, पेंटिंग, इंग्लिश स्पीकिंग और म्यूजिक जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाएं नई विधाएं सीखकर अपने व्यक्तित्व और हुनर को निखार रही हैं। सीओ गाइड चूरू सुभिता कुमारी महला ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में स्थानीय संघ सचिव ओम प्रकाश के साथ प्रेमलता शर्मा, कल्पना, सरस्वती, किशोर ढाका, आदित्य, पूजा और मोना का विशेष योगदान रहा है।
सभी प्रशिक्षक बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और कौशल का निरंतर विकास हो रहा है। इन गतिविधियों से बालिकाओं को अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। शिविर के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2205921


