[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरी रालोपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरी रालोपा

विधायक विकास की राजनीति करे किसी के दबाव में न आएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : इन दिनों इस्लामपुर कस्बे का नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने इस्लामपुर कस्बे का नाम बदलने की अनुशंसा की है जिसको लेकर गांव के लोगों ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रविवार को कस्बे का नाम बदलने की मांग के विरोध में (रालोपा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी मैदान में उतर गई।

रालोपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र फौजी रविवार को इस्लामपुर पहुंचे। कस्बे के अंबेडकर चौक में राजेंद्र फौजी के नेतृत्व में एक जनसभा हुई। जनसभा में राजेंद्र फौजी ने कहा कि गांव और कस्बों का नाम बदलना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि विधायक एक अच्छे इंसान हैं और उनके द्वारा गांव का नाम बदलने की अनुशंसा करना उनका शोभा नहीं देता है।

मुझे लगता है कि विधायक महोदय ने कुछ लोगों के दबाव में आकर नाम बदलने की अनुशंसा की होगी। मुझे विश्वास है कि जल्द ही विधायक भांबू अपने द्वारा लिए गए फैसले को वापस लेंगे। विधायक को गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों पर राजनीति करनी चाहिए। किसी गांव का नाम बदल देना राजनीति नहीं। ऐसे कामों से उनकी छवि ही खराब होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे गांवों का नाम बदलना चाहिए जिनका नाम लेने में इंसान को शर्म और लज्जा महसूस होती हो।

जो पार्टी विशेष गांव का नाम बदलकर हिंदू-मुस्लिम करना चाहती है और हमारी गंगा जमुनी तहजीब को तोड़ना चाहती है वो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव का नाम बदलने का कोई मुझे एक ही फायदा बताएं और मैं नुकसान सैंकड़ों बता सकता हूं।

गांव का नाम बदलने से आमजन पर आर्थिक भार तो बढ़ेगा ही साथ ही सरकार को भी करोड़ों रुपए का नुकसान होगा जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव का नाम बदलने के लिए हम मरते दम तक लड़ेंगे चाहे हमें कुछ भी करना पड़े। शनिवार शाम को चूणा चौक में दूसरे पक्ष की ओर से भी गांव का नाम बदलने को लेकर बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles