[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाबला स्टेशन पर रेल सलाहकार समिति ने ज्ञापन सौंपा:जनशताब्दी ठहराव, अंडरपास और आरक्षण खिड़की की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

डाबला स्टेशन पर रेल सलाहकार समिति ने ज्ञापन सौंपा:जनशताब्दी ठहराव, अंडरपास और आरक्षण खिड़की की मांग

डाबला स्टेशन पर रेल सलाहकार समिति ने ज्ञापन सौंपा:जनशताब्दी ठहराव, अंडरपास और आरक्षण खिड़की की मांग

पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल सलाहकार समिति के सदस्यों ने स्टेशन अधीक्षक मनोज राव को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रेल मंत्री के नाम था, जिसमें एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न मांगों को उठाया गया।

युवा नेता नरेंद्र सैनी ने बताया- समिति की प्रमुख मांगों में दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी ट्रेन (12066, 12065) का डाबला स्टेशन पर ठहराव शामिल है। वर्तमान में, डाबला स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को 35 किलोमीटर दूर नारनौल या नीमकाथाना जाना पड़ता है।

प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज की कमी के कारण यात्री अक्सर रेल लाइन पार करके आते-जाते हैं। कई बार मालगाड़ियां भी इस स्टेशन पर खड़ी रहती हैं, जिससे यात्रियों को उनके नीचे से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इसके अतिरिक्त, डाबला रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की शुरू करने की मांग भी की गई है। आरक्षण खिड़की न होने के कारण यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए नारनौल या नीमकाथाना जैसे दूर के स्थानों पर जाना पड़ता है। ज्ञापन सौंपते समय कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

Related Articles