चंवरा में मुख्य सड़क बनी गंदे पानी की झील ग्रामीणों ने जताया विरोध
गंदे पानी की निकासी का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने दी आंदोलन की दी चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : कस्बे में कल शाम को हुई थोड़ी सी बारिश में ही गांव के मन बस स्टैंड पर करीब 300 मीटर में बारिश व गांव की गन्दी नालियों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर भर गया और मुख्य सड़क ने गंदे पानी के तालाब का रूप ले लिया। गांव के असलम,विक्रम गुर्जर व सुरज्ञान सैनी ने बताया कि पानी भरने से राहगीरों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राहगीर व मोटरसाइकिल चालक गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। यह आज की समस्या नहीं है हर दिन यहां गांव की नालियों में गंदा पानी भरा रहता है।
विक्रम गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत व सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस समस्या से कई बार लिखित व मौखिक अवगत करवा दिया गया पर इस समस्या पर ना तो ग्राम पंचायत ध्यान देती है और ना ही सार्वजनिक निर्माण विभाग गौर करता है। गंदा पानी भरा रहने से बदबू मारता है जिससे मच्छर पनप रहे हैं बीमारियां फैल रही हैं।

दुकानदार गोलू ने बताया यहां पर गंदा पानी भारा रहने से कोई सामान लेने के लिए नहीं आता है। असलम ने बताया कि जहां पानी भरा हुआ है यह गांव की मैन सड़क है पानी भरने से सड़क का नामोनिशान मिट गया। सड़क में बड़े-बड़े खड्डे हो रहे हैं पर कोई सुनने वाला नहीं है। शुक्रवार को रविंद्र सिंह पौंख के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी के बीच सड़क पर खाट डालकर ग्राम पंचायत व सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क के बीच पानी में खाट डालकर बैठ जाने से गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया।
मौके पर चंवरा चौकी से अशोक कुमार, संजय जेफ, महावीर प्रसाद सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइए की। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को समस्या से अवगत करवाया। सहायक अभियंता ने बताया कि 15 दिन में सड़क का काम चालू कर दिया जाएगा। इस मौके पर विजेंद्र गोठवाल, ढोलू रावत, बुधराम,सोनू कुरैशी,पिंटू सैनी, धर्मा दोराता, सुरेश कुमार, भागीरथमल,पीतराम,रामदेव, किशोर कुमार, सत्येंद्र कुमार, गुलजारी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198357


