[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत जल कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत जल कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत जल कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश

चिड़ावा : डालमिया संस्थान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत कासिमपुरा के गांव हमीरवास में अमृत जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुमन देवी ने की, जबकि जल संसाधन एवं ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल एवं कलश पूजन किया गया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने गीत गाते हुए मंदिर से गांव के चौक तक कलश यात्रा निकाली और पुनर्भरण कूप में जल विसर्जन किया। इस दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जागरूकता संदेश दिए गए।

संजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। आयोजन में करीब 150 ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

Related Articles