वन्दे गंगा अभियान के तहत झुंझुनूं में स्वच्छता व वृक्षारोपण, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
वन्दे गंगा अभियान के तहत झुंझुनूं में स्वच्छता व वृक्षारोपण, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद की ओर से वन्दे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान के तहत शहर में स्वच्छता, श्रमदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मनसा देवी पहाड़ी की तलहटी स्थित तालाब, गुगाना जोहड़ और तुलस्यानों की बगीची में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर सफाई की तथा पौधारोपण किया।
गुगाना जोहड़ पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया। वहीं तुलस्यानों की बगीची स्थित प्राचीन कुंड परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जहां बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए।
बस स्टैंड क्षेत्र में व्यापारियों को कपड़े और जूट के थैले वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए जागरूक किया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198354


