[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यायालय परिसर में पर्यावरण दिवस पर पेड़ व परिंडे लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

न्यायालय परिसर में पर्यावरण दिवस पर पेड़ व परिंडे लगाए

बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल की पहल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय न्यायालय परिसर में बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सराहनीय पहल करते हुए पेड़ लगाए गए तथा पक्षियों के लिए परिंडे स्थापित किए गए। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर, अध्यापक- अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए आमजन को कैरी बैग वितरित किए गए तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजमल यादव, सचिव बनवारी लाल बिजारणियां, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार पारिक, हरिश्चंद्र पारिक, एडवोकेट कमल गोयतान, तोलाराम गोदारा, राजकुमार, किशन शर्मा, संतोष सोनी सहित अनेक अधिवक्तागण व पक्षकार उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Related Articles