[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रुका सड़क निर्माण कार्य फिर हुआ शुरू, वार्डवासियों में खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

रुका सड़क निर्माण कार्य फिर हुआ शुरू, वार्डवासियों में खुशी

रुका सड़क निर्माण कार्य फिर हुआ शुरू, वार्डवासियों में खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खांन

बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 14 स्थित चेजारान मोहल्ले में पिछले 6-7 दिनों से रुका सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

निवर्तमान पार्षद बसंत कुमार चेजारा ने बताया कि वार्ड की महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों के सामूहिक प्रयास से नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर अधिकृत सर्वे टीम भेजकर लेवल जांच करवाई, जिसके बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया गया।

सड़क निर्माण रुके होने से चेजारान मोहल्ले सहित बाजार से दालमिल जाने वाले राहगीरों तथा वार्ड 15 और 21 के निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। चेजारा ने निर्माण कार्य शुरू करवाने पर नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद व्यक्त की कि अब कार्य जल्द पूरा कर आमजन को राहत दी जाएगी।

Related Articles