विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेठ श्री केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय, गुढ़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिता झाझड़िया ने की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सभी को योगदान देना चाहिए।
डॉ. सरोज नैनीवाल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोहन लाल असवाल, मधुसूदन सिंह, प्रवीण ढेवा, संजय कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198271


