उदयपुरवाटी में डीटीओ की बड़ी कार्रवाई, तीन ओवरलोड डंपर सीज, ढाई लाख का लगेगा जुर्माना
सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा, डीटीओ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सीज किए डंपर, काटे चालान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड डंपरों सहित एक आरसी निरस्त (रिजेक्ट) होने के बावजूद संचालित वाहन को सीज किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षक सुमित कुमार, रोहिताश भगासरा तथा पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। अभियान में दो ऐसे वाहन भी पकड़े गए जिनका पंजीयन निलंबित होने के बावजूद संचालन किया जा रहा था। इन्हें जब्त कर डीटीओ कार्यालय झुंझुनूं में खड़ा कराया गया।
विभाग के अनुसार कार्रवाई से करीब 5 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। जब्त किए गए डंपरों पर लगभग ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
नाबालिग चालकों पर भी कार्रवाई
संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चला रहे नाबालिग चालकों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ भी चालान काटे।
डीटीओ रमेश कुमार यादव ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन और जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2198211


