उड़द से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर केबिन में फंसा, आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला
उड़द से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर केबिन में फंसा, आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला
सादुलपुर : सादुलपुर-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गुरुवार शाम एक उड़द से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने तीन क्रेनों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
टायर फटने से पलटा ट्रेलर
जानकारी के अनुसार, हिसार निवासी चालक विनोद कुमार ट्रेलर में उड़द भरकर हिसार की ओर जा रहा था। तारानगर पुलिया के पास ट्रेलर के आगे का कनेक्टर साइड का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। क्रेनों की सहायता से ट्रेलर को स्थिर किया गया और फंसे हुए चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाईवे पर जाम लाग
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214822
