[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उड़द से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर केबिन में फंसा, आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

उड़द से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर केबिन में फंसा, आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला

उड़द से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर केबिन में फंसा, आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला

सादुलपुर : सादुलपुर-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गुरुवार शाम एक उड़द से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने तीन क्रेनों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

टायर फटने से पलटा ट्रेलर

जानकारी के अनुसार, हिसार निवासी चालक विनोद कुमार ट्रेलर में उड़द भरकर हिसार की ओर जा रहा था। तारानगर पुलिया के पास ट्रेलर के आगे का कनेक्टर साइड का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। क्रेनों की सहायता से ट्रेलर को स्थिर किया गया और फंसे हुए चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाईवे पर जाम लाग

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22