वंदे गंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, जल संरक्षण का दिया संदेश
वंदे गंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, जल संरक्षण का दिया संदेश
नीमकाथाना : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत रविवार को नगर पालिका की ओर से प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक अभियंता मामराज जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाले नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान नगर पालिका कार्मिकों और स्थानीय नागरिकों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य बढ़ते जल संकट के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176141


