श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में हर पूर्णिमा पर होगा अखंड रामायण पाठ, पहला पाठ संपन्न
संत चेतन नाथ महाराज के सान्निध्य में हुआ शुभारंभ, आम के रस से हुआ भोलेनाथ का विशेष अभिषेक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के बाईं पास रोड पर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम परिसर में धार्मिक जागृति का संचार करते हुए एक नई परंपरा का शुभारंभ किया गया है। आश्रम में अब हर माह की पूर्णिमा पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।
पूर्णिमा पर हुआ पहला पाठ
इसी क्रम में आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम के महंत चेतन नाथ महाराज के सान्निध्य में पहले अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह पाठ 24 घंटे तक अनवरत चला। पाठ के दौरान भक्तों ने रामचरितमानस का सस्वर पाठ किया और चौपाइयों की मधुर गूंज से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया।
आम के रस से हुआ महादेव का महाभिषेक
इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मंदिर में विराजित शिवलिंग का विशेष अभिषेक भी किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए भोलेनाथ को शीतलता प्रदान करने के लिए बर्फ की सिल्लियों पर आम का रस,दूध, दही, घी, शहद से रुद्राभिषेक किया गया। अभय नाथ व सुंदर नाथ ओर दीपक नाथ ने स्वयं अपने हाथों से भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अद्भुत दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
युवा और सनातनी प्रेमियों से जुड़ने की अपील
आश्रम के चेतन नाथ महाराज ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी युवा और सनातनी प्रेमियों को धर्म से जोड़ना और जागृति का संचार करना है। उन्होंने कहा, “कलयुग में राम नाम ही एकमात्र आधार है। अखंड रामायण पाठ से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आने वाली पीढ़ी संस्कारों से जुड़ेगी।”
हर माह चलेगा यह क्रम
आश्रम समिति के अनुसार अब हर पूर्णिमा पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठ पूर्णिमा से एक दिन पहले शुरू होकर पूर्णिमा के अगले दिन संपन्न होगा। सभी धर्म अनुरागियों से इस पुण्य कार्य में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2175082


