[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी का मामला गरमाया, मलसीसर थाने में रिपोर्ट दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी का मामला गरमाया, मलसीसर थाने में रिपोर्ट दर्ज

सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी का मामला गरमाया, मलसीसर थाने में रिपोर्ट दर्ज

मलसीसर : जिले के मलसीसर थाना क्षेत्र के बासड़ी गांव में सोशल मीडिया पर कथित जातिसूचक टिप्पणी और समाज की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित निवास कुमार मेघवाल ने आरोपी के खिलाफ मलसीसर थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार आरोपी पर सोशल मीडिया ग्रुप में अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और निजी संदेशों के माध्यम से अभद्र एवं धमकीपूर्ण संदेश भेजने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। शिकायत में समाज की महिलाओं के संबंध में की गई कथित टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई गई है, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं से जुड़ा पाया गया है। प्रकरण को आगे की जांच के लिए संबंधित अधिकारी को भेजा गया है।

सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles