दलपतपुरा में 10 ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी:सरपंच ने एसपी को पत्र लिखा, कार्रवाई की मांग की
दलपतपुरा में 10 ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी:सरपंच ने एसपी को पत्र लिखा, कार्रवाई की मांग की
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलपतपुरा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में 10 किसानों के ट्यूबवेलों से कॉपर केबल चोरी कर ली। घटना के बाद सरपंच बलराम गुर्जर ने एसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई करने और पूर्व में हुई चोरियों का भी खुलासा करने की मांग की है।
10 किसानों के कृषि कुओं को निशाना बनाया
सरपंच ने बताया कि चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से लीलाराम यादव, मोहरसिंह यादव, हवलदार लालचंद, फूलचंद, रामोतार, कृष्ण मुकदम और हवलदार भागीरथमल सहित लगभग 10 किसानों के कृषि कुओं को निशाना बनाया। एक महीने पहले भी गांव में कई ट्यूबवेलों से केबल चोरी हुई थी। पुलिस अब तक उन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।
सीमा क्षेत्र होने के कारण बढ़ रही गतिविधियां
दलपतपुरा राजस्थान का सीमावर्ती गांव है, जिसकी सीमा हरियाणा और कोटपूतली जिले से लगती है। सरपंच ने बताया कि सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। भीषण गर्मी के कारण ट्यूबवेल बंद होने से गांव की पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है, जिससे ग्रामीणों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच ने मांग की है कि चोरी की वारदातों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने और भविष्य में सुरक्षा के लिए सीमा पर पुलिस चौकी खोलने तथा गश्त बढ़ाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174813


