[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद सीएचसी में लगा वाटर कूलर : भामाशाह ने पत्नी की स्मृति में किया दान, बोले- मरीजों को मिलेगी सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद सीएचसी में लगा वाटर कूलर : भामाशाह ने पत्नी की स्मृति में किया दान, बोले- मरीजों को मिलेगी सुविधा

जाजोद सीएचसी में लगा वाटर कूलर : भामाशाह ने पत्नी की स्मृति में किया दान, बोले- मरीजों को मिलेगी सुविधा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद :ग्राम पंचायत जाजोद की राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रविवार को वाटर कूलर लगाया गया। यह वाटर कूलर बामनवास निवासी सत्यनारायण शर्मा ने अपनी स्वर्गीय पत्नी सीमा देवी की पुण्य स्मृति में भेंट किया है। वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर शशिकांत शर्मा ने बताया कि सत्यनारायण शर्मा ने अपनी पत्नी सीमा देवी की पुण्य स्मृति के अवसर पर यह जनसेवा का कार्य किया है। इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना है। मेडिसिन फिजिशियन डॉ. कमलेश बेनीवाल ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। वाटर कूलर लगने से इन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। शर्मा परिवार के इस सेवा कार्य की ग्रामवासियों और अस्पताल स्टाफ ने सराहना की है। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर मोहन लाल जाट, देशराज मीणा वरिष्ट फार्मासिस्ट, केदार मल लाटा सहित स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker