[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना-2027: प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण व मकानों की गणना’ को लेकर तारानगर शहरी चार्ज में सुपरवाइजरों की बैठक, शत-प्रतिशत कार्य करने वाले प्रगणक सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना-2027: प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण व मकानों की गणना’ को लेकर तारानगर शहरी चार्ज में सुपरवाइजरों की बैठक, शत-प्रतिशत कार्य करने वाले प्रगणक सम्मानित

जनगणना-2027: प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण व मकानों की गणना' को लेकर तारानगर शहरी चार्ज में सुपरवाइजरों की बैठक, शत-प्रतिशत कार्य करने वाले प्रगणक सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य निरंतर चल रहा है। इसी क्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार शुक्रवार को तारानगर उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला ने तारानगर नगरपालिका सभागार में मकान सूचीकरण व मकान जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लेकर समुचित निर्देश दिए।

उपखंड अधिकारी कड़ेला ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे प्रगणकों से सटीक व पारदर्शी तरीके से समय पर कार्य पूरा कराएं। साथ ही फील्ड की समस्याओं से तुरंत अवगत कराएं। नगर चार्ज जनगणना अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का समयबद्ध निस्तारण कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

चार्ज जनगणना प्रभारी भागचंद फिरोजीवाल ने फील्ड समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र में एचएलबी का शत-प्रतिशत कार्य करने पर प्रगणक प्रदीप कुमार स्वामी, सतवीर शर्मा, मनोज कुमार प्रजापत, केशर और जयनारायण प्रजापत को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान सुपरवाइजर हरदेवाराम, अशोक कुमार जांगिड़, भागचंद, देवकरण, बनवारीलाल, जयसिंह मांगा, रामनिवास, शुभकरण, संजय कुमार शर्मा एवं तकनीकी टीम से नरसाराम, नंदलाल, लखुसिंह, हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles