बुहाना पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा:सागवा में 55 कार्टन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कैम्पर जब्त
बुहाना पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा:सागवा में 55 कार्टन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कैम्पर जब्त
बुहाना : बुहाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरियाणा निर्मित अवैध शराब का भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 मई 2026 की रात को सागवा गांव में की गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55 कार्टनों में भरी कुल 453 बोतलें और 813 पव्वे बरामद किए हैं। इसके साथ ही शराब के परिवहन एवं भंडारण में प्रयुक्त एक कैम्पर गाड़ी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने बताया कि राति गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सागवा निवासी विजय प्रकाश (पुत्र स्व. पूर्णमल) अपने मकान और घर में खड़ी कैम्पर गाड़ी में हरियाणा निर्मित अवैध शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कैम्पर गाड़ी के डाले में 35 कार्टन और मकान के बाथरूम में 20 कार्टन शराब मिली। सभी कार्टनों की जांच करने पर कुल 55 कार्टनों में 453 शराब की बोतलें और 813 पव्वे बरामद हुए। आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त कैम्पर गाड़ी को जब्त कर आरोपी विजय प्रकाश (50 वर्ष), निवासी सागवा को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बुहाना पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के साथ रामेश्वर लाल, नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, संजय कुमार, रोहिताश कुमार, हवा सिंह, भूपेंद्र बुमराह, रतन सिंह, सोमवीर और चालक धर्मवीर सहित पुलिस टीम शामिल थी।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2172175

