[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद अमराराम बोले- ईडी-सीबीआई से माकपा डरने वाली नहीं:कलेक्ट्रेट के बाहर लाल झंडे लेकर पहुंचे, बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश हो रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांसद अमराराम बोले- ईडी-सीबीआई से माकपा डरने वाली नहीं:कलेक्ट्रेट के बाहर लाल झंडे लेकर पहुंचे, बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश हो रही

सांसद अमराराम बोले- ईडी-सीबीआई से माकपा डरने वाली नहीं:कलेक्ट्रेट के बाहर लाल झंडे लेकर पहुंचे, बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश हो रही

झुंझुनूं : झुंझुनू में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीकर सांसद अमराराम सहित बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान सांसद अमराराम ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, लोकतंत्र कमजोर करने और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के आरोप लगाए।

कलेक्ट्रेट के बाहर जुटे कार्यकर्ता, लगाए नारे

झुंझुनू जिला कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता लाल झंडे लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने “ED, CBI की गुंडागर्दी नहीं चलेगी”, “मोदी सरकार होश में आओ” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

सांसद अमराराम ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

प्रदर्शन में शामिल सीकर सांसद अमराराम ने कहा कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने 10 साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि केरल देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने अति-गरीबी खत्म करने की दिशा में बड़े कदम उठाए।

अमराराम ने आरोप लगाया कि हाल ही में राजनीतिक बदलाव के बाद वीडी सतीशन मुख्यमंत्री बने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अगले ही दिन पिनाराई विजयन के खिलाफ ED की कार्रवाई शुरू हो गई।

“ED और CBI से डरने वाली नहीं माकपा”

सांसद अमराराम ने कहा कि केंद्र सरकार यह समझ ले कि कम्युनिस्ट पार्टी ED, CBI और मुकदमों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी बनी थी तब पोलित ब्यूरो के 9 नेता करीब 65 साल तक जेलों में रहे थे। आजादी की लड़ाई और उसके बाद भी पार्टी नेताओं ने लंबे समय तक जेल में समय बिताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की “बांटो, लूटो और राज करो” की नीति के खिलाफ माकपा आखिरी सांस तक लड़ाई जारी रखेगी।

लोकतंत्र और मीडिया को लेकर भी उठाए सवाल

अमराराम ने सरकार की कार्यशैली को “अर्ध-फासीवादी” बताते हुए कहा कि मीडियाकर्मियों को बैठकों की कवरेज से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया की आवाज दबाई जा रही है और पार्लियामेंट के अंदर भी मीडिया की एंट्री सीमित की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गलत बताया।

आर्थिक नीतियों पर भी बोला हमला

सांसद अमराराम ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश की संपत्ति को देशी और विदेशी निजी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग देश का पैसा लेकर फरार हो गए, लेकिन सरकार उन्हें वापस नहीं ला सकी। इसके उलट विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार विरोध जारी रखेंगे।

Related Articles