गोदारा गैंग के लिए व्यापारियों की रैकी का फाइनेंसर गिरफ्तार:विदेश से हिस्ट्रीशीटर ने ज्वेलर को दी थी धमकी; जीजा ने नाबालिग स्टूडेंट को रुपए देकर कराई रैकी
गोदारा गैंग के लिए व्यापारियों की रैकी का फाइनेंसर गिरफ्तार:विदेश से हिस्ट्रीशीटर ने ज्वेलर को दी थी धमकी; जीजा ने नाबालिग स्टूडेंट को रुपए देकर कराई रैकी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे द्वारा ज्वेलरी शोरूम मालिक से 5 करोड़ की फिरौती मांगने में पुलिस ने एक फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है। गोदारा गैंग के हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ ने ज्वेलरी शोरूम मालिक से फिरौती मांगी थी। वहीं हिस्ट्रीशीटर राहुल के जीजा शिव गौतम (32) पिता जगदीश निवासी बनवास सिंघाना झुंझुनूं ने इसके लिए एक नाबालिग स्टूडेंट से रैकी कराई थी। वहीं नाबालिग स्टूडेंट को फाइनेंस करते हुए रुपए दिए थे। स्टूडेंट्स को भी डिटेन कर लिया गया है।
सीकर के ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया- शहर के बाहरी क्षेत्र में अपने साथियों के साथ शिव गौतम को शराब पीते हुए सीकर की DST टीम ने गुरुवार रात को गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी शिव गौतम को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी शिव गौतम को मीडिया के सामने मुंह छुपाता रहा। वहीं पेशी के बाद जब उसे गाड़ी में बैठाया, तब भी वह मुंह नीचे करके बैठा रहा। ASP सिंह ने बताया- आरोपी शिव गौतम झुंझुनूं में बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान चलाता है।
सीकर के ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया- शहर के ज्वेलरी शोरूम मालिक से जनवरी महीने में विदेशी नंबरों से कॉल करके 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। ज्वेलर को बदमाश राहुल रिणाउ ने फोन करके रोहित गोदारा गैंग की धमकी दी थी। राहुल ने कहा था- यदि फिरौती नहीं दी तो जान से मार देंगे। इस मामले में ज्वेलर ने सीकर के कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने कई आरोपियों को आइडेंटिफाई किया।
जानकारी मिलने पर बदमाश राहुल के जीजा शिव गौतम को गिरफ्तार किया गया। शिव गौतम शेखावाटी में हाई प्रोफाइल लोगों की रैकी करने के लिए फाइनेंस का काम करता था।
नाबालिग को रैकी के लिए करीब 20 हजार रुपए दिए
इससे पहले सीकर पुलिस ने फतेहपुर इलाके से एक नाबालिग स्टूडेंट को डिटेन किया था। जांच में जानकारी मिली कि उसे ज्वेलरी कारोबारी की रैकी करने और इनपुट जुटाने के लिए राहुल रिनाउ ने कहा था। नाबालिग स्टूडेंट को राहुल के जीजा शिव गौतम ने इसके लिए रुपए भी दिए थे। उन रुपए से नाबालिग ने 2 जोड़ी कपड़े खरीदे और घूमने भी गया था।

गोदारा गैंग के लिए राजस्थान में पैसों की ट्रेल चला रहा आरोपी
पुलिस की अब तक की प्राइमरी जांच में सामने आया कि राहुल रिनाउ के इशारे पर आरोपी शिव गौतम रैकी करने वाले आरोपियों को फाइनेंस करता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी शिव गौतम शेखावाटी नहीं, बल्कि राजस्थान में गोदारा गैंग के लिए पैसों की ट्रेल चलाने में अहम किरदार है। पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा होगा।

गोदारा गैंग से 3 साल से जुड़ा है हिस्ट्रीशीटर राहुल
बता दें कि रोहित गोदारा गैंग में राहुल करीब 2-3 साल से जुड़ा हुआ है। वह फतेहपुर इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। वर्तमान में राहुल विदेश में बैठकर रोहित गोदारा के कहने पर सीकर जिले में एक दर्जन से ज्यादा और राजस्थान में भी कई व्यापारियों और बडे़ लोगों को धमकियां दे चुका है।
कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर सौंपा
सीकर के ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा- सीकर के सर्राफा व्यापारी को धमकी देने के मामले में आरोपी शिव गौतम को कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी शिव गौतम को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172378


