[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेप का आरोपी हरियाणा से पकड़ा:पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेप का आरोपी हरियाणा से पकड़ा:पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी

रेप का आरोपी हरियाणा से पकड़ा:पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी

दुष्कर्म के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी राज्य हरियाणा से दबोचा है।

SHO कैलाशचंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी के छिपने के ठिकानों और उसके मूवमेंट को लेकर गोपनीय जानकारियां इकट्ठा कीं।

​पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को आरोपी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) से हिरासत में ले लिया। पूछताछ और जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी

​पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। ​आरोपी ने डरा-धमकाकर कहा कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह पीड़िता, उसके पति और उसके बेटे को जान से मार देगा। इस डर की वजह से आरोपी लगातार पीड़िता के साथ जबरदस्ती करता रहा।

Related Articles