सीकर में 25-25 पैसे के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार:5 महीने से फरारी काट रहे थे, सीकर में आए तो पुलिस ने दबोचा
सीकर में 25-25 पैसे के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार:5 महीने से फरारी काट रहे थे, सीकर में आए तो पुलिस ने दबोचा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में 25-25 पैसे के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी करीब 5 महीने से फरार थे। जैसे ही वे सीकर जिले में आए तो की दादिया थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों एसपी ग्रुप के मेंबर हैं। इनके खिलाफ दादिया पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मामले में आरोपी सुमित कुमार (26) पिता श्रीचंद जाट निवासी अजीतपुरा और अजय उर्फ अज्जू (25) निवासी कूदन को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी को फतेहपुर से और दूसरे को पुलिस थाने की टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में अलग-अलग जगह फरारी काट रहे थे।
जमीन पर कब्जा, लूट वारदातों में शामिल गैंग
दादिया थाने के SHO संजय पूनियां ने बताया- झुंझुनूं में रविंद्र कटेवा और श्रवण भादवासी गैंग के बीच गैंगवार हुई थी। इसके बाद सीकर में दादिया थाने पुलिस में रविंद्र कटेवा और एसपी ग्रुप के 10 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 111 में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों गैंग पहले एक थी। जो जमीन पर कब्जा करने, फिरौती मांगने जैसी वारदातों में लिप्त थी। सोशल मीडिया पर आरोपी रील डालकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते थे।
बता दें कि रविंद्र कटेवा गैंग का रविंद्र और एसपी ग्रुप के सुनील पांड्या ने साथ मिलकर सीकर और झुंझुनू में लूट, जमीन पर कब्जा करना जैसी कई वारदात की थी। हालांकि बाद में दोनों गैंग के बीच आपसी विवाद हो गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166844


