सालासर में 23 और 24 मई को जुटेगा राजपूत समाज
राजनीतिक पुनरुत्थान शिविर का होगा आयोजन
सालासर : राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सालासर में 23 और 24 मई 2026 को राजपूत समाज का भव्य “राजपूत राजनीतिक पुनरुत्थान शिविर” आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस विशेष शिविर को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। मनोहर सिंह शेखावत दीपपुरा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य राजपूत समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना तथा भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श करना है।
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में 4 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 32 विधानसभा क्षेत्रों से राजपूत समाज के लोग एवं प्रबुद्धजन भाग लेंगे। आयोजन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सालासर पहुंचकर शिविर को सफल बनाने की अपील की है। माना जा रहा है कि इस शिविर के माध्यम से राजपूत समाज अपनी राजनीतिक एकजुटता और ताकत का बड़ा प्रदर्शन करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2162862


