[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुग्गी में मिला युवक का शव:16 मई से लापता था, मां ने हत्या की आशंका जताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

झुग्गी में मिला युवक का शव:16 मई से लापता था, मां ने हत्या की आशंका जताई

झुग्गी में मिला युवक का शव:16 मई से लापता था, मां ने हत्या की आशंका जताई

सादुलपुर : सादुलपुर में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के युवक (39) का शव रामसरा ताल स्थित किसान विकास कंपनी की झुग्गी में लटका मिला। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान पीयूष (39) पुत्र श्याम सिंह साम्या, निवासी नगला साहवा (एटा) के रूप में हुई है।

मां सत्यवती ने पुलिस को बताया- पीयूष 16 मई 2026 को रात 11:30 बजे से लापता था। वह रामसरा ताल में किसान विकास कंपनी में काम करता था और भट्ठे के पास बने क्वार्टर में रहता था।

16 मई की रात करीब 12 बजे पीयूष की पत्नी ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति उनकी बेटी को भगा ले जाने की धमकी दे रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बॉबी और पीयूष को पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में उन्हें किसान विकास कंपनी पर छोड़ दिया। इसके बाद 16 मई से पीयूष से कोई बातचीत नहीं हुई।

19 मई की सुबह भट्ठे के मालिक पिंकू और वहां मौजूद अन्य लोगों ने पीयूष के क्वार्टर का ताला खुला देखा। गुरुवार शाम को सत्यवती और उनके काका ससुर जुगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। भट्टा मालिक और मजदूरों ने उन्हें बताया कि पीयूष का शव उसकी झुग्गी में लटका हुआ मिला था, जिसे सीएचसी राजगढ़ के मॉर्च्युरी रूम में रखवाया गया है। मामले में मां ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

Related Articles