जसरापुर सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत:कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ा, काम पर जाते समय हुआ हादसा
जसरापुर सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत:कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ा, काम पर जाते समय हुआ हादसा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में हुए सड़क हादसे में ठेकेदार दयानंद कुमावत की मौत हो गई। यह घटना सुबह उस समय हुई जब दयानंद कुमावत जसरापुर से ढाणी बाढ़ान गांव काम पर जा रहे थे। पावर हाउस के पास उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई, जिससे दयानंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
एएसआई शीशराम ने बताया कि मृतक के परिजन सुरेंद्र कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे में गिरने से दयानंद कुमावत के सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट लगी, जिससे उनके नाक और मुंह से खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सुरेंद्र कुमावत अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दयानंद को निजी वाहन से झुंझुनूं के भगवान दास खेतान अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158892


