विकसित राजस्थान के लिए रोडमैप बनाकर हो रहे विकास कार्य : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ग्राम रथ अभियान के तहत भैरूसर में सांध्य चौपाल, अधिकारियों व ग्रामीणों ने योजनाओं पर किया संवाद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए सरकार रोडमैप बनाकर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रही है। गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को ग्राम रथ अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेशवासियों से संवाद किया। इसी क्रम में चूरू विधानसभा क्षेत्र के भैरूसर गांव में सांध्य चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संभागीय आयुक्त विश्राम मीना, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। विकसित राजस्थान की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर, सशक्त और जागरूक बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, किसानों को बीज, उर्वरक, तारबंदी और कृषि यंत्र सहायता देने तथा महिलाओं को राजीविका गतिविधियों एवं स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंच रही है, जिससे पात्र लोगों को लाभ लेने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। वहीं सीईओ श्वेता कोचर ने सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों से सुझाव देने की अपील की।
कार्यक्रम में पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश एवं कृषि सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली आपूर्ति और पीएम आवास योजना से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भंवरसिंह राठौड़, हरदेवाराम डूडी, इंद्रचंद, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनलाल ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2156107


