[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौरियान मस्जिद के सामने जलभराव समस्या के स्थाई समाधान हेतु नाली निर्माण कार्य शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

गौरियान मस्जिद के सामने जलभराव समस्या के स्थाई समाधान हेतु नाली निर्माण कार्य शुरू

गौरियान मस्जिद के सामने जलभराव समस्या के स्थाई समाधान हेतु नाली निर्माण कार्य शुरू

बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 16 स्थित गौरियान मस्जिद के सामने मुख्य रास्ते पर बरसाती पानी के जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगरपालिका द्वारा नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य के तहत सड़क किनारे लगी इंटरलॉक टाइल्स हटाने का काम ठेकेदार द्वारा मजदूरों की सहायता से प्रारंभ कर दिया गया।

गौरतलब है कि 4-5 दिन पूर्व हुई बारिश के दौरान मस्जिद के सामने एवं मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से नमाजियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस समस्या को लेकर मोहम्मद साबिर, जेकी खान, तयुब खान सहित वार्डवासियों ने विरोध जताते हुए कहा था कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही यह स्थिति बन रही है, तो मानसून के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने तुरंत कनिष्ठ अभियंता सोमंत कुमार और संबंधित ठेकेदार को मौके पर भेजकर जल निकासी के स्थाई समाधान हेतु नाली निर्माण के निर्देश दिए। आदेश के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वार्डवासियों ने समस्या का त्वरित समाधान शुरू करवाने पर पालिका प्रशासन एवं ठेकेदार का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker