खेतड़ी के बेसरड़ा में शहीद मदनसिंह की प्रतिमा का अनावरण:गृह राज्यमंत्री बेढम ने युवाओं को जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
खेतड़ी के बेसरड़ा में शहीद मदनसिंह की प्रतिमा का अनावरण:गृह राज्यमंत्री बेढम ने युवाओं को जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
खेतड़ी : मेहाड़ा थाना क्षेत्र के बेसरड़ा गांव में रविवार को शहीद मदनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह थे, जबकि अध्यक्षता विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने की। अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने शहीद मदनसिंह गुर्जर के साहस और वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सपूतों की वजह से ही देश सुरक्षित है। झुंझुनूं जिले को वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है, जहां के युवाओं को बचपन से ही शौर्य और देश सेवा की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने और सेना में शामिल होने का आह्वान किया।


समारोह के दौरान विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि शहीद मदनसिंह गुर्जर जैसे जांबाज सपूत हमारे समाज की असली पूंजी हैं। उन्होंने बताया कि कि हम उनके ऋणी हैं और उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह प्रतिमा युवाओं में देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
शहीद मदनसिंह गुर्जर भारतीय सेना की 20 ग्रेनेडियर में जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात थे। वह 17 मई 2025 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे। मदन सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और उनके तीनों भाई भारतीय सेना में कार्यरत हैं। बड़े भाई सूबेदार हंसराज गुर्जर 5 ग्रेनेडियर में हैं, जबकि छोटे भाई कप्तान सिंह भारतीय सेना में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। मदन सिंह 26 सितंबर 2010 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद की वीरांगना अनिता और परिजनों का सम्मान किया। समारोह में पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, जिला प्रमुख हर्षिनि कुल्हारी, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, राधा पटेल, बनवारीलाल, गोकुलचंद, निकेश पारीक, एसडीएम सुनील चौहान, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, प्रभू राजोता, सुभाष, एलटी सुरेंद्र गुर्जर, निहाल सिंह छावड़ी, विजनेश बेसरड़ा, छोटेलाल पहलवान सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2155906


