[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में श्याम बाबू शर्मा बने विप्र समाज अध्यक्ष:नई कार्यकारिणी का गठन, आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह करने का लिया निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में श्याम बाबू शर्मा बने विप्र समाज अध्यक्ष:नई कार्यकारिणी का गठन, आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह करने का लिया निर्णय

छापर में श्याम बाबू शर्मा बने विप्र समाज अध्यक्ष:नई कार्यकारिणी का गठन, आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह करने का लिया निर्णय

छापर : छापर में रविवार को ब्राह्मण हितकारिणी सभागार में विप्र समाज और विप्र इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्याम शर्मा (बाबूजी) को विप्र समाज का अध्यक्ष चुना गया।

विप्र समाज के पूर्व अध्यक्ष और नवनिर्वाचित चूरू जिला अध्यक्ष नारायण जोशी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राममोहन रतावा को उपाध्यक्ष, महेश रतावा को सचिव, मनीष पारीक को कोषाध्यक्ष, दिनेश गोवला को मंत्री और अनिल सुन्ठवाल को सहमंत्री बनाया गया है। सत्यनारायण सारस्वत, भागीरथ पारीक और चिरंजीलाल जोशी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

ये रहे मौजूद

बैठक में उपस्थित विप्रजनों ने सामाजिक उत्थान की गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर रामोतार जोशी, सनातन सेवा न्यास के नगर अध्यक्ष कुलदीप पारीक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण पारीक, संदीप पुरोहित, प्रदीप बोहरा, दिनेश शर्मा, मुकेश पंडित, महेश पारीक, श्याम जोशी, सुदामा पारीक, चैनरूप पारीक, कृष्णगोपाल पंडित, सुरेंद्र व्यास, श्याम सुंदर पारीक, तेजकरण उपाध्याय, श्री भगवान जोशी, राम जोशी और नारायण बोहरा सहित कई विप्रजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भवानी पंडित द्वारा किया गया।

Related Articles