शहीद मदन सिंह गुर्जर स्मृति समारोह 17 मई को:बेरसड़ा गांव में सम्मान समारोह, रागनी प्रतियोगिता भी होगी
शहीद मदन सिंह गुर्जर स्मृति समारोह 17 मई को:बेरसड़ा गांव में सम्मान समारोह, रागनी प्रतियोगिता भी होगी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बेरसड़ा गांव में अमर शहीद मदन सिंह गुर्जर (20 ग्रेनेडियर) की स्मृति में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 मई 2026, रविवार को सुबह 10:15 बजे स्मृति अनावरण के साथ शुरू होगा।
इस समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद के बलिदान को याद करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
समारोह में कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक रागनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकार अमित चौधरी एंड पार्टी सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2155000


