विधिक जागरूकता शिविर, 115 लाभार्थी शामिल:’सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ विषय पर जानकारी दी, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए
विधिक जागरूकता शिविर, 115 लाभार्थी शामिल:'सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य' विषय पर जानकारी दी, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए
सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तालुका अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ‘नालसा जागृति स्कीम 2025’ के तहत इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, महिलाओं और विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।
70 लाभार्थियों ने लिया भाग
अभियान के तहत, पीएलवी नेहा चौहान और सहयोगी सर्वेश टाक ने सरदारशहर रोडवेज बस डिपो में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 70 लाभार्थियों ने भाग लिया। शिविर में ‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ विषय पर जानकारी दी गई, जिसमें बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा 9828900900 के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
बाल सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों दी
इसी क्रम में, पीएलवी निर्मला ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलासर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारिता और बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्हें बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूक किया गया और बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इन अभियानों के माध्यम से कुल 115 लाभार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154980


