नीमकाथाना में ईओ ने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया:कर्मचारियों को सफाई बनाए रखने और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश
नीमकाथाना में ईओ ने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया:कर्मचारियों को सफाई बनाए रखने और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद नगरपालिका प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में, पालिका ईओ रणजीत सिंह के नेतृत्व में शहर के सार्वजनिक शौचालयों और पेशाबघरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, संबंधित कर्मचारियों को नियमित सफाई बनाए रखने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पालिका ईओ रणजीत सिंह ने बताया- जिला कलेक्टर रोजाना सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले के सभी ईओ से जुड़ते हैं। वे नगरपालिकाओं के मूल कार्यों, जैसे साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण और सार्वजनिक शौचालयों व पेशाबघरों की स्थिति की दैनिक जानकारी लेते हैं। इसके लिए एक गूगल शीट भी भरवाई जाती है, जिसमें सफाई कार्यों का विवरण होता है।

हाल ही में, जिला कलेक्टर ने वीसी के दौरान मौखिक निर्देश दिए कि नगरपालिका के सभी कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से सिटी पीटी (पब्लिक टॉयलेट) और यूरिनल की जांच करें। जहां पाइप यूरिनल नहीं लगे हैं, वहां उन्हें स्थापित किया जाए और जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहां तुरंत मरम्मत करवाई जाए। इन निर्देशों के बाद, सभी कर्मचारियों ने भरी दोपहरी में शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की जांच की।
ईओ रणजीत सिंह ने पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई में सहयोग करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा- पालिका द्वारा कचरा संग्रहण के लिए साधन उपलब्ध कराए जाने पर आमजन का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि साफ-सफाई से संबंधित जहां-जहां समस्याएं हैं, उन्हें नोट कर उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2154993


